Spread the love

निर्वाचन विभाग ने भोरंज में किया प्रतियोगिताओं का आयोजन

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

भोरंज 13 नवंबर। निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मतदाता साक्षरता क्लबों (ईएलसी) के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कीं।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित इन दोनों प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह की सिमरन ने पहला, मनोह स्कूल की नैंसी ने दूसरा, महल स्कूल की वंशिका अग्निहोत्री ने तीसरा, बाहनवीं के आदित्य भारद्वाज ने चौथा, बधाणी की अंशिका ने पांचवां, भोरंज की पलक ने छठा, अमरोह के कृष्ण शर्मा ने सातवां, चंबोह की कृतिका शर्मा ने आठवां, भरेड़ी की राधिका शर्मा ने नौंवां और बधाणी के आर्यन केशव ने दसवां स्थान हासिल किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में महल स्कूल की वंशिका अग्निहोत्री प्रथम, बाहनवीं की तनवी द्वितीय, चंबोह की दिया शर्मा तृतीय, मनोह की महक चतुर्थ, अमरोह की शिवानी पंचम, लदरौर की शगुन छठे, भोरंज की मुस्कान सातवें, मुंडखर की शिवानी आठवें, भरेड़ी के कृपाल सिंह नौंवें और बगवाड़ा की पल्लवी चौहान दसवें स्थान पर रहीं।
एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी स्वाति डोगरा ने इन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में पहले दस स्थानों पर रहे ये प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भोरंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का संचालन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य जसवीर चंदेल के नेतृत्व में किया गया। सहायक नोडल अधिकारियों एवं मूल्यांकनकर्ताओं, सभी शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारियों, अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों, निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर और अन्य कर्मचारियों ने भी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।



Leave a Reply

You missed