Spread the love

 

तकनीकी शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में हिमाचल के मेधावी आईटीआई विद्यार्थियों का दल अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र विजिट के लिए कजाकिस्तान रवाना

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

बिलासपुर, 12 जुलाई: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में आज हिमाचल प्रदेश के मेधावी आईटीआई विद्यार्थियों का एक दल नई दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर विजिट के लिए कजाकिस्तान रवाना हुआ।

इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मेधावी आईटीआई विद्यार्थियों का यह एक्सपोजर विजिट इसी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, उन्नत औद्योगिक प्रक्रियाओं तथा वैश्विक कार्य संस्कृति को निकट से समझने और सीखने का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी दक्षता के साथ वैश्विक दृष्टिकोण भी अत्यंत आवश्यक है। कजाकिस्तान का यह एक्सपोजर विजिट विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा। वहां प्राप्त अनुभव उन्हें नई तकनीकों को अपनाने, नवाचार की भावना विकसित करने तथा रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करेगा।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक नवाचार कर रही है। युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल विकास तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस एक्सपोजर विजिट के दौरान विद्यार्थी न केवल नई तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक अनुभव अर्जित करेंगे, बल्कि कजाकिस्तान की कार्य संस्कृति, अनुशासन और नवाचार से भी प्रेरणा प्राप्त करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएंगें तथा अर्जित ज्ञान और अनुभव का उपयोग हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास में प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

You missed