Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 28 जुलाई। ओच्छघाट स्थित मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  इस वर्ष की थीम के तहत कॉलेज के छात्राओं ने मिलकर समाज को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस उपलक्ष्य पर कॉलेज परिसर में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में वक्ताओं ने हेपेटाइटिस के विभिन्न प्रकारों उनके लक्षणों, संचरण के कारणों और बचाव के उपायों पर विस्तृत प्रकाश डाला। नर्सिंग संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि समय पर टीकाकरण और स्वच्छता अपनाकर इस बीमारी से पूरी तरह बचा जा सकता है।सेमीनार के साथ-साथ कॉलेज द्वारा सामुदायिक जागरूकता गतिविधि भी आयोजित की गई। इसके तहत नर्सिंग के विद्यार्थियों ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों का दौरा किया। छात्रों ने चार्ट, पोस्टर के माध्यम से स्थानीय लोगों को दूषित पानी, असुरक्षित रक्त संचरण और असंक्रमित सुइयों के उपयोग से होने वाले खतरों के बारे में समझाया। संस्थान के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग छात्रों की यह जिम्मेदारी है कि वे स्वास्थ्य शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सराहना की। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन चंद्र प्रकाश गुप्ता, शिक्षक और भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed