हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
नालागढ़, 03 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत नालागढ़ के आसपास सोमवार को ( 05 अक्तूबर, 2026 ) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता नालागढ़ नम्बर-1 सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि सोमवार को ( 05 अक्तूबर, 2026 ) को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सैनी माजरा, बीड प्लासी, नाथू प्लासी, ढेरोवाल, तेलीवाल, घिहड़, बेहरामपुर व औद्योगिक इकाइयां हिमाचल पोलिगिन, वी लाइन, ओम नम शिवाय, हिमालया स्टोन क्रेशर, सैनी स्टोन क्रेशर, बेरसन स्टोन क्रेशर, नैना देवी स्टोन क्रेशर, संतोख स्टोन क्रेशर, अनुतम्मा वेल्लेस, के.एंड.के, यादमा, बसंल जनरेशन, ग्रीन हाक, ओनक्स यूनिट-2, की लिंक ग्लोबल, सुपर फ्रीज, शारदा इंडस्ट्री आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
