Spread the love

सोलन:- मोहाली में 6 नवंबर को होगा Miss International Diva India 2026 का पंजाब ऑडिशन, टीवी व हॉलीवुड एक्ट्रेस सहित 5 हस्तियां करेंगी जज:-

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
सोलन, 04 नवंबर। Miss International Diva India 2026 के पंजाब ऑडिशन का आयोजन 6 नवंबर 2026 को CGC यूनिवर्सिटी, मोहाली में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए आयोजकों ने पांच सदस्यीय स्पेशल जूरी की घोषणा की है। जूरी में टीवी एक्ट्रेस रवनीत कौर और हॉलीवुड एक्ट्रेस डॉ. रीना शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।
ऑडिशन के लिए घोषित स्पेशल जूरी में Miss South Asia Universe 2026 और हॉलीवुड एक्ट्रेस डॉ. रीना शर्मा, टीवी एक्ट्रेस एवं मॉडल रवनीत कौर, My Dream Global के डायरेक्टर जनक बेदी, स्टेट टैक्सेस एंड एक्साइज की असिस्टेंट कमिश्नर एवं Mrs. India – The Goddess 2026 की फर्स्ट रनर-अप पूनम ठाकुर तथा Miss India हिमाचल प्रदेश 2026, Miss India Top 8 और Miss Himachal 2025 की रनर-अप श्रेया ठाकुर शामिल हैं।
यह पंजाब ऑडिशन CGC University Mohali, My Dream Global, Talent Collective India, Z Bharat और Miss International Diva India के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, पंजाब ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। चयनित मॉडल्स Miss International Diva India 2026 के राष्ट्रीय फाइनल में खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह आयोजन प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों को मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

Leave a Reply

You missed