Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

रिकांगपिओ, 02 जून। उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 चरण एक, जून 3 से जून 12, 2026 तक आयोजित किया जाएगा और इसमें विभिन्न राज्यों के 120 युवक भाग लेंगे।

डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों के युवा जनजातीय जिला किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्र छितकुल, रक्छम, बटसेरी, पूह, डूबलिंग, खाब, मलिंग, चांगो, शलखर, हांगो, लियो, चू‌लिंग व कुन्नू शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जून 5, 2026 को 17 वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल रिकांगपिओ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर द्वारा 120 युवकों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा सीमावर्ती पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इन प्रतिभागियों का पूर्ण सहयोग करें और उन्हें स्थानीय लोक संस्कृति, रीति रिवाज, खान-पान, महिला सशक्तिकरण से आजीविका, ग्रामीण अर्थव्यवस्था व हथकरघा पर विस्तृत जानकारी प्रदान करें ताकि प्रदेश की जनजातीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार देशभर में हो सके।

Leave a Reply

You missed