
सोलन, 04 जून। पीएनएनएम गीता आदर्श विद्यालय में कक्षा नर्सरी, एल केजी और यू केजी के नन्हे -नन्हे विद्यार्थियों के लिए कार्निवल का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कक्षा नर्सरी के बच्चों ने “नाच भालू नाच ” हास्य नृत्य प्रस्तुत किया। एल के जी के विद्यार्थियों ने हिमाचल में डिजास्टर से होने वाले नुकसान तथा नुकसानों को रोकने के उपाय बताएं।
बच्चों ने हम होंगे कामयाब ,पेड़ बचाओ- पेड़ लगाओ, सेव मदर अर्थ जैसे विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ स्नेह शर्मा तथा सह प्रधानाचार्या श्रीमती पंपोश गुप्ता ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भविष्य में भी उन्हें अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रस्तुति देनी चाहिए तथा अपनी प्रकृति को हरा भरा रखने में योगदान देना चाहिए।
