Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

भोरंज, 12 नवंबर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नेता और समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर इस वर्ष भी एक से 15 नवंबर तक मनाए जा रहे जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत जिला हमीरपुर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, 9 नवंबर सोमवार को विकास खंड भोरंज के अनुसूचित जनजाति बाहुल गांव डाडू की ग्राम पंचायत डाडू में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भोरंज के खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी ने बताया कि इस दौरान गांववासियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा स्वतंत्रता संग्राम एवं समाज सुधार में भगवान बिरसा मुंडा के बहुमूल्य योगदान का स्मरण किया।

Leave a Reply

You missed