
हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
तरुण गुप्ता
रामशहर, 28 अप्रैल। सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति रजिस्टर्ड नंद करलाटा ने 117वां ₹9000 का चैक पीड़ित परिवार दिया आप सभी को ज्ञात होगा स्वर्गीय कर्म सिंह सुपुत्र दिला राम गांव कुसरी ग्राम पंचायत भियुंखरी का निवासी था जिनकी पिछले वर्ष 19-जुलाई, 2025 को आकस्मिक मृत्यु हो गई। जो कि ड्राइवर थे इनकी उम्र महज 38 साल थी। जिसके चलते जनकल्याण समिति द्वारा पीड़ित परिवार को उस समय भी ₹10000 का चेक दिया गया था और तुरंत मदद की गईं थी पूनम देवी के 3 छोटे छोटे बच्चे है और एक मध्यमवर्गीय परिवार से है।
जनकल्याण समिति अब इनके तीनों बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में 12वीं कक्षा तक पूरी मदद करेगी और समय-समय पर पढ़ाई के लिए चैक देती रहेगी और भी जनकल्याण समिति विभिन्न प्रकार के कार्य क्षेत्र में कार्य करती रहती है।
इस मौके पर स्थानीय परिवार व स्थानीय मनोज कुमार, पवन ठाकुर, शिशुपाल, सुनील कुमार, रामनाथ आदि उपस्थित थे जन कल्याण समिति अध्यक्ष विशाल परमार और राकेश कुमार, हुकुमचंद, कृष्ण कुमार, समिता परमार, भाग सिंह, जसविंदर, अनिल आदि उपस्थित थे।
