हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
तरूण गुप्ता
रामशहर, 08 अप्रैल। ग्राम पंचायत बाहेरी गुनाहा काला तहसील रामशहर पीड़ित परिवार धर्मपाल जो पेशे से चालक है वह 5 वर्ष से से लकवा की बीमारी से ग्रसित है और पीड़ित परिवार में उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे हैं जन कल्याण समिति टीम द्वारा उनके दोनों बच्चों को 12वीं तक की शिक्षा का प्रावधान किया गया है।
उन्हें आज ₹6000 का चेक दे दिए गए हैं यह चेक शिक्षक के क्षेत्र में दिया गया है ताकि पीड़ित परिवार के बच्चे भी 12वीं तक की शिक्षा अपनी पूर्ण कर सकें जनकल्याण समिति टीम शिक्षा के क्षेत्र में एक बच्चे को ₹500 महीना देती है ताकि उनकी कुछ मदद हो सके और वह भी अपनी शिक्षा पूर्ण कर सकें इससे पहले भी टीम विभिन्न प्रकार के कार्य क्षेत्र में कार्यरत है और इस समय के हिसाब से लगभग 12 बच्चों को सरकारी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान कर रही है।
इस मौके पर स्थानीय परिवार व जन कल्याण समिति अध्यक्ष विशाल परमार, अर्जुन सिंह, अनिल कुमार, सुनील भाग, सिंह राकेश आदि उपस्थित रहे।
