
हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
सोलन, 30 अप्रैल। पाइनग्रोव स्कूल 24 से 26 अप्रैल तक देहरादून के इकोल ग्लोबेल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल में आयोजित दून कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बादशाहत साबित की। अंडर-18 वर्ग में 15 मजबूत टीमों के बीच पाइनग्रोव ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल का प्रदर्शन किया।टीम ने अपने अभियान की शुरुआत वाइनबर्ग एलन स्कूल के खिलाफ 4–2 की आत्मविश्वासी जीत से आरंभ की। इसके बाद द एशियन स्कूल को 2–0 से हराते हुए बिरला भारतीय विद्यापीठ के खिलाफ 1–0 से जीत दर्ज की। मेज़बान टीम इकोल ग्लोबेल इंटरनेशनल स्कूल ए टीम के विरुद्ध 1–2 की एकमात्र हार के बावजूद, पाइनग्रोव ने शानदार वापसी करते हुए उनकी बी टीम को 10–0 से करारी शिकस्त दी। नॉकआउट चरण में पाइनग्रोव का दबदबा कायम रहा। सेमीफाइनल में वाइनबर्ग एलन स्कूल को 6–1 से हराने के बाद, टीम ने फाइनल में मेज़बान ए टीम को 5–0 से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।सुबेक्छा लिम्बू ने सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर का खिताब हासिल किया जिसने पाइनग्रोव के इस शानदार प्रदर्शन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।
