Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 04 मई। पाइनग्रोव स्कूल ने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में आयोजित 23वें ऑल इंडिया वार्षिक मेजर आर.के. वॉन गोल्डस्टीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 (बालक अंडर-17) के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीएस शिमला को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) पद्धति के आधार पर 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।फाइनल मैच में पाइनग्रोव की टीम ने संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। जयंत खत्री ने 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि पार्थ मारवाहा ने नाबाद 30 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुँचाया। गेंदबाजी में भी पार्थ मारवाहा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट प्राप्त किए।इसके अलावा शिवेन गोस्वामी ने 2 विकेट लिए जबकि आर्यवीर और माधव ने एक-एक विकेट हासिल कर टीम की जीत में अपनी भागेदारी निश्चित की।अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पार्थ मारवाहा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।पाइनग्रोव स्कूल की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और विद्यालय प्रबंधन में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

You missed