Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

नालागढ़, 04 मई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के घोषित जमा दो के वार्षिक परिणाम में सनराईज पब्लिक स्कूल बरूणा की छात्रा तमन्ना शर्मा ने कॉमर्स संकाय में 492 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। तमन्ना के पिता एक निजी उद्योग में कार्य करते हैं जबकि माता गृहिणी है। दिव्या हर रोज 8 -10 घंटे पढ़ाई करती थी।

तमन्ना ने अपनी सफलता क श्रेय अपने माता पिता व स्कूल के अध्यापकों को दिया है। तमन्ना आगे चल कर आई ए एस बनना चाहती है। स्कूल के एमडी कुलवंत राणा ने तमन्ना का मुँह मीठा करवाकर बधाई दी।

Leave a Reply

You missed