– 160 से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ
हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
नालागढ़, 05 मई। आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने सीएसआर प्रोजेक्ट डाबर जीवनधारा के तहत शेरा थाना गांव में वर्षों से उपेक्षित पड़े तालाब को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया और उसे सफलतापूर्वक पुनर्जीवित किया।डाबर द्वारा बद्दी में जल प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए अब तक आधा दर्जन से अधिक तालाबों का पुनर्जीवन किया जा चुका है। सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए कंपनी ने डाबर जीवनधारा परियोजना के तहत शेरा थाना गांव में पुनर्जीवित तालाब का लोकार्पण डाबर इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन मोहित बर्मन,ग्लोबल सीईओ मोहित मल्होत्रा व सीईओ इंडिया बिजनेस हरजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर डाबर प्रबंधन समिति तथा गांव के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
गांव शेरा थाना में पुनर्जीवित इस तालाब से लगभग 160 परिवारों को भू-जल स्तर में वृद्धि के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। साथ ही यह जल कृषि सिंचाई के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे गांव और अधिक समृद्ध बनेगा। तालाब की गाद निकालने एवं विस्तार कार्य के पश्चात इसकी जल संग्रहण क्षमता बढ़कर लगभग 17 हजार किलोलीटर हो गई है।
डाबर इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन मोहित बर्मन ने कहा जल अमूल्य है। इसका संरक्षण एवं समुचित उपयोग ही भविष्य में आने वाले जल संकट से बचाव का एकमात्र उपाय है।

डाबर के संस्थापक डॉ. एसके बर्मन के सिद्धांत वह जीवन ही क्या, जो दूसरों के काम न आए को स्मरण करते हुए मोहित बर्मन ने कहा कि डाबर ने बद्दी क्षेत्र में जल संरक्षण के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ किया है।