Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

तरूण गुप्ता

रामशहर, 06 मई। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामशहर, जिला सोलन के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि विद्यालय के प्रवक्ता (अंग्रेजी) विनय शर्मा ने सीबीएसई प्रवेश परीक्षा में हिमाचल प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

विनय शर्मा की इस उत्कृष्ट सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन तथा समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है। यह सफलता अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य समस्त स्टाफ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने विनय शर्मा को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य मुकेश कमार वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि “श्री विनय शर्मा की यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाती है कि निरंतर प्रयास एवं समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।”

विद्यालय परिवार को आशा है कि भविष्य में भी इस प्रकार की उपलब्धियां विद्यालय के नाम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती रहेंगी।

 

 

Leave a Reply

You missed