राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है। यह दैनिक शाखा के माध्यम से समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में प्रयत्नशील है। संघ का मन्त्र “हिन्दू संगठन” तथा तंत्र “शाखा” होने के कारण शाखा चलाने की दक्षता एवं चरित्र निर्माण हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग लगाने की आवश्यकता रहती है। इस वर्ष जयनगर खंड के स्वयंसेवकों हेतु प्रारंभिक शिक्षा वर्ग होना निश्चित हुआ है।
