
हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
पी एन एन एम गीता आदर्श विद्यालय के नजदीक ऐतिहासिक ठोडो ग्राउंड में अंतरसदनीय खो -खो मैच का आयोजन किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक ,सांस्कृतिक तथा खेलकूद संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती रहती हैं। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा, सह प्रधानाचार्या पंपोंश गुप्ता ,अध्यापक गण तथा विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यालय के चारों सदन अर्जुना, कृष्णा, एकलव्य तथा गीता की चयनित लड़कियों का मुकाबला करवाया गया। प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग की लड़कियों में आयोजित करवाई गई जिसमें लगभग 60 विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई तथा लगभग 500 विद्यार्थियों ने इस मैच का लुत्फ उठाया। सर्वप्रथम (एकलव्य और कृष्णा सदन) तथा (अर्जुना और गीता) सदनों में मैच करवाया गया जिसमें कृष्णा सदन तथा अर्जुना सदन की लड़कियां फाइनल में पहुंची। फाइनल में पहुंचे कृष्णा और अर्जुना सदन में अर्जुना सदन के खिलाड़ी विजयी रहे।
खिलाड़ियों ने पूर्ण निष्ठा सहित खेल में प्रदर्शन किया जिसके परिणाम स्वरूप बेस्ट प्लेयर् ऑफ द टूर्नामेंट अर्जुना सदन से वैभवी को घोषित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या,सह प्रधानाचार्या ने विजयी विद्यार्थियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया तथा भविष्य में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता का खूब आनंद उठाया। मातृ दिवस के अवसर पर कक्षा पहले से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने एक सफल कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माता को आदर्श मानते हुए नृत्य प्रस्तुत किए तथा कविता वाचन भी किया। मातृ दिवस के इस पावन अवसर पर शाश्वत, मायरा ,रियांशी ,काव्या, रियांश, समायरा ,आशवीं, हेत्ल, इशिका, अंशिका और वंशिका ने मां का योगदान बताते हुए विचार सांझा किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आपकी सबसे बड़ी ताकत और आदर्श आपकी मां है ।
