
सोलन, 08 मई। आगामी पंचायती राज चुनावों के संबंध में राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में पीठासीन अधिकारीयों एवं पोलिंग अधिकारीयों के लिए प्रार्थना पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत)-एवं-खण्ड विकास अधिकारी कंडाघाट ओम प्रकाश शर्मा जी द्वारा की गई। बैठक में करीब 300 अधिकारी / कर्मचारीयों ने भाग लिया जिनमे महिला टीमों के लिए संभावित सदस्य भी थीं। जो अधिकारी / कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे उनको रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय द्वारा नोटिस निकाल दिए गए हैँ, जिसकी सुचना रिटर्निंग अधिकारियो (ZP ) एवं उपायुक्त सोलन के कार्यालय जो भी भेजी गई है। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों को एक मतदान दल के रूप में मतदान करवाने सम्बन्धित पूरी प्रक्रिया बारे विस्तार से बताया गया, उनकी शंकाओं का निवारण किया गया एवं महिलाओ सदस्यों को भी इस प्रक्रिया में बढ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समस्त महिला सदस्यों ने पूर्ण उत्साह दिखाते हुए पूर्वभ्यास में भाग लिया और बाद में विकास खण्ड कि कनिष्ठ अभियंता सुलक्षणा द्वारा मतदान पेटीयों को खोलने और बंद करने का व्यावहारिक प्रक्षिषण दिया गया, उसमे भी महिला सदस्यों सहित सभी ने पूर्ण सहयोग दिया।
