Spread the love

बद्दी:- आईईसी विश्वविद्यालय ने ‘ अवसर 4.0’ के अंतर्गत 7 मई को छात्रों ने ऐतिहासिक पिंजौर गार्डन (यादविंद्र गार्डन) का किया भ्रमण

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 09 मई। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में स्थित आईईसी विश्वविद्यालय ने ‘ अवसर 4.0′ के अंतर्गत 7 मई को छात्रों ने ऐतिहासिक पिंजौर गार्डन (यादविंद्र गार्डन) का भ्रमण किया,  यात्रा छात्रों के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ तनावमुक्त होने का एक अच्छा जरिया रही। छात्रों ने सात स्तरों वाले मुगल गार्डन की वास्तुकला को समझा और प्रकृति के बीच समय बिताया। टीमवर्क और आपसी तालमेल को बढ़ावा दिया। आईईसी विश्वविद्यालय हमेशा से ही अपने छात्रों के लिए व्यावहारिक अनुभव और औद्योगिक एक्सपोज़र पर जोर देती रही है। 8 मई , अवसर 4.0’ के छात्र बद्दी स्थित Eastman Company के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में भ्रमण पर भी गए । इस औद्योगिक दौरे का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को क्लासरूम की थ्योरी से आगे बढ़कर जमीनी हकीकत समझाना था। छात्राओं ने लिथियम-आयनbबैटरी और सौर ऊर्जा समाधानों के उत्पादन प्रक्रिया को देखा। Eastman के विशेषज्ञों ने छात्रों को ‘मेड इन इंडिया’ मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी कंट्रोल और टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।छात्रों को बैटरी के ऑटोमेशन और कोडिंग प्रक्रियाओं को करीब से समझने का मौका मिला। छात्राओं ने बताया यह दौरा हमारे लिए बहुत ज्ञानवर्धक रहा। हमने किताबों में जो पढ़ा, उसे असल में काम करते हुए देखा। Eastman टीम ने हमें इंडस्ट्रियल ऑटोमेशनक्षकी बारीकियां समझाईं, जो करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

You missed