
सिरमौर, 09 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में सैंज गांव में शादी का जश्न मनाया जा रहा था, शादी में महिलाएं में डांस कर रही थी, अचानक एक महिला को हार्टअटैक आया और शादी विवाह का माहौल गमगीन में बदल गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जिस महिला की हार्टअटैक से मौत हुई है उसकी पहचान वीना देवी 44 वर्ष की है और पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मृतक महिला के बच्चें है, जिनके सिर बाप का साया पहले ही छिन चुका था और अब मां का भी साया छिन गया है। जब यह महिला शादी के माहौल में खुशी से डांस कर रही थी, तभी सीने हलका सा दर्द उठा और इस महिला को स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह ले जाया गया और वह डाक्टरों ने इस महिला को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के पति की कुछ साल पहले ही मौत हुई है और इस महिला के तीन बच्चों (दो बेटियों व एक बेटे) का पालन-पोषण महिला स्वयं ही कर रही थी। पति के बाद बच्चों के लिए मां और पिता दोनों की भूमिका निभा रही थी। लेकिन इस महिला की मौत ने बच्चों के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए छीन लिया। तीनों बच्चों को अनाथ बना दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन बेसहारा बच्चों के लिए विशेष आर्थिक सहायता और शिक्षा का प्रबंध किया जाए।
