
बद्दी, 10 मई। ग्राम पंचायत भटौली कला के अंतर्गत पड़ते गांव डोगरावाला की होनहार छात्रा हर्षिता ने दसवीं की मेडिकल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षिता वर्तमान में शिवालिक साइंस स्कूल खरूनी में शिक्षा ग्रहण कर रही है।
हर्षिता पुत्री तरसेम लाल बेहद साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली इस छात्रा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
हर्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पिता गुरुजनों तथा परिवार के सहयोग को दिया है। उसने बताया कि उसका सपना प्रशासनिक सेवाओं में जाकर क्षेत्र और समाज का नाम ऊंचा करना है, ताकि वह लोगों की सेवा कर सके और जरूरतमंदों की मदद कर सके।
हर्षिता की इस उपलब्धि पर गांव डोगरावाला तथा आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, स्कूल प्रबंधन और सामाजिक संगठनों ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि हर्षिता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।
