Spread the love

।   फिजियोथेरेपी शिविर, 40 मरीजों का किया उपचार

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

बद्दी, 12 मई।  अटल शिक्षा कुंज कालू झंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज पंचकुला जिला अदालत परिसर में एक विशेष ‘नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर में कई अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
इस शिविर में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश  संजय संधिर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ माननीय सीजेएम  विनोद कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  शर्मा, और सचिव कुलबीर सैनी, भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।अपने संबोधन में, श्री संजय संधिर जी ने मानव जीवन में फिजियोथेरेपी के महत्व और उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक दर्द और समस्याओं के समाधान के
लिए फिजियोथेरेपी अत्यंत आवश्यक है। कोर्ट परिसर में कार्यरत कर्मचारी और वकील अक्सर लंबे समय तक बैठने के कारण होने वाली शारीरिक समस्याओं का सामना करते हैं, ऐसे में यह शिविर बहुत ही प्रासंगिक है।”श्री संधिर जी ने इस नेक पहल के लिए आईईसी यूनिवर्सिटी के प्रयासों की सराहना की और जागरूकता फैलाने के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी।

शिविर के दौरान, आईईसी यूनिवर्सिटी की टीम ने मरीजों को सही पोस्चर ( बैठने के तरीके) और घर पर किए जा सकने वाले साधारण व्यायामों के बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

You missed