Spread the love
                           हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

 किन्नौर, 16 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज रिकांगपिओ में पंचायत समिति एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालय का औचक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी 31 मई, 2026 को आयोजित होने वाली पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों की मतगणना (Counting) के संदर्भ में की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश:-

उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की तैनाती और अन्य बुनियादी सुविधाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए ताकि काउंटिंग के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद:-

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा, जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • अमित कलथाईक (एसडीएम, कल्पा)

  • हिमांशी शर्मा (खंड विकास अधिकारी, कल्पा)

  • संजय तोमर (जिला पंचायत अधिकारी, किन्नौर)

इसके अलावा पंचायत समिति और खंड विकास कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed