Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

बिलासपुर, 18मई। रविवार को नगर पंचायत शाहतलाई के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहतलाई नगर पंचायत के सभी 07 वार्ड के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए है। जिनमें वार्ड नंबर 01 से सरोज कुमारी को 83 मत, प्रोमिला देवी को 69 तथा अंजू बाला उर्फ अजू शर्मा को 69 मत प्राप्त हुए। इस तरह सरोज कुमारी विजेता रही। इस वार्ड में कुल 221 मत डाले गए थे।  इसी तरह जहां वार्ड नंबर 02 से सुनीता रानी को 88 मत जबकि पुष्प लता को 76 मत मिले। इस तरह सुनीता रानी को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 164 मत डाले गए थे, तो वहीं वार्ड नंबर 03 में नंद लाल शर्मा को 110 मत, अनीष को 54 मत, अमित कुमार को 42 मत तथा शशि कांत को 28 मत प्राप्त हुए। इस तरह नंदलाल शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 234 मत डाले गए थे।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 04 से बलबीर को 143 मत, मनोज कुमार को 85 मत तथा 02 मत नोटा को मिले। इस तरह बलबीर को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 230 मत डाले गए थे। यही नहीं वार्ड नंबर 05 से चमन लाल सोनी को 111 मत, पृथ्थी चंद को 98 मत, अमन कुमार को 27 मत, रिंकू धीमान को 16 मत तथा नोटा को 01 मत प्राप्त हुए। इस तरह चमन लाल सोनी को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 253 मत डाले गए थे। अर्शिया शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 06 से पूजा कुमारी को 98 मत, राधा देवी को 71 तथा नोटा को 01 मत प्राप्त हुआ। इस तरह पूजा कुमारी को निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 170 मत डाले गए थे, जिनमें से एक मत को अस्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 07 से बिमला देवी को 94 तथा सलोचना देवी को 107 मत प्राप्त हुए। इस तरह वार्ड नंबर 07 से सलोचना देवी का निर्वाचित घोषित किया गया है। इस वार्ड में कुल 201 मत डाले गए थे।

Leave a Reply

You missed