Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

रामशहर, 10 अप्रैल। रामशहर के मिडल बाजार श्री राममूर्ति के समक्ष आज चैत्र नवरात्र पर्व के उपरांत क्षेत्र वासियों के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में सर्व प्रथम कमेटी सदस्यों ने ठीक 2:00 बजे झंडे की रस्म अदा कर उसके पश्चात भंडारे का आवंटन चालू किया गया।‌
इस भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने सर्वप्रथम भव्य श्री राम मूर्ति के चरणों में नतमस्तक होने के पश्चात भिन्न-भिन्न व्यंजनों का भंडारा ग्रहण किया।‌‌नव युवक मंडल के तमाम सदस्यों ने इस कार्य में रमन वासी सदा राम रसोईया दाताराम मुकेश सतनाम चिंटू मिंटू ताराचंद नरेश रूपराम के के अलावा कई अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपने अपने कार्य में अहम भूमिका निभाई। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि एक क्षेत्र वासियों के लिए 2वां भंडारा वितरित किया गया

Leave a Reply

You missed