Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

लाहौल-स्पीति, 22 मई। मार्च 2026 तिमाही समाप्ति के उपरांत ब्लॉक स्तरीय बैंक समिति (BLBC) की बैठक आज लाहौल ब्लॉक, केलांग में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ केलांग डॉ. विवेक गुलेरिया ने की।

बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से लाभार्थी उन्मुख योजनाओं, स्वरोजगार कार्यक्रमों तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तथा ब्लॉक के क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात की भी समीक्षा की गई। बैठक में बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने, पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने तथा सरकारी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन हेतु बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।

बीडीओ केलांग डॉ. विवेक गुलेरिया ने सभी बैंक शाखाओं से विकासात्मक योजनाओं में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं एलडीएम सुनील कौंडल ने वित्तीय जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न बैंकिंग योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा बैंकिंग एवं विकासात्मक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर सहमति व्यक्त की गई। इस बैठक में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) लाहौल-स्पीति सुनील काउंडल तथा लाहौल ब्लॉक के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

You missed