
हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
परवाणू, 24 मई। हमीरपुर में आयोजित 5वीं राज्य स्तरीय कुंग फू एवं किकबॉक्सिंग डू स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 में ‘द डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल, परवाणू’ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और कड़े परिश्रम का परिचय देते हुए स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक अपने नाम किए।
पदक विजेताओं की सूची:-
खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित पदक हासिल किए:
स्वर्ण पदक (Gold Medal): भाविक (कक्षा 8वीं), अंशित चौधरी (कक्षा 8वीं) और नक्श (कक्षा 8वीं)।
रजत पदक (Silver Medal): अनुज शर्मा (कक्षा 10वीं)।
कांस्य पदक (Bronze Medal): रितेश चौधरी (कक्षा 10वीं) और यश चौधरी (कक्षा 7वीं)।
प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने दी बधाई:-
विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मि. गेंदर पाल (Mr. Gerender Pal) ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि”विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की बदौलत आज स्कूल को यह गौरव हासिल हुआ है। ऐसी उपलब्धियाँ अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।”
स्कूल प्रबंधन ने इस बात पर जोर दिया कि संस्थान केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि खेल और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
डीपीई मनोज ठाकुर के मार्गदर्शन को सराहा:-
खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे विद्यालय के डी.पी.ई. श्री मनोज ठाकुर के कुशल और समर्पित प्रशिक्षण की विशेष सराहना की गई। उनके निरंतर मार्गदर्शन और बेहतरीन कोचिंग की बदौलत ही खिलाड़ी राज्य स्तर पर यह मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
