हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
शिमला, 10 अप्रैल। कारगिल युद्ध के नायक, ‘लद्दाख के शेर’ और महावीर चक्र से अलंकृत कर्नल सोनम वांगचुक जी के निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश ने आज अपने एक साहसी और वीर सपूत को खो दिया है। मई 1999 में उन्होंने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन के कब्जे वाली पोस्ट पर साहसिक हमला किया तथा अनेक शत्रु सैनिकों को परास्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका पराक्रम सदैव राष्ट्र को गर्व और प्रेरणा से भरता रहेगा।
