Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

तरूण गुप्ता

रामशहर, 01 जून। रविवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत मित्तियां का एक दिवसीय कुश्ती मेला बड़े ही शांति प्रिया ढंग से संपन्न हुआ।
इस मेले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मेघालय, लुधियाना, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर अलावा अन्य राज्यों के नामी गरामी 500 से भी अधिक पहलवानों ने शिरकत की।
इस मेले में ढाई सौ से अधिक पहलवानों ने कुश्ती लड़ कर को अपने-अपने दाव पेंच का जौहर दिखाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मेले में छोटी माली बंटी नैना देवी, लाली फगवाड़ा के बीच टकर हुई। विजेता लाली फगवाड़ा को 5100 रुपए की नगद राशि व पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। वही बड़ी माली कालू बाड वालिया, निशांत बाबा फलाई के बीच करवाई गई।
इस में विजेता निशांत बाबा फ्लाई रहे। विजेता निशांत बाबा फलाई पहलवान को कुश्ती कमेटी द्वारा 12500 की नगद राशि पगड़ी पहना कर नबाजा गया। मंदिर कमेटी द्वारा पहलवानों एवं लोगों को भंडारे की उचित व्यवस्था की गई थी। सामाजिक संगठनों द्वारा आम जनता के लिए ठंडे पेय जल जल की छविल भी लगाई गई थी।
कुश्ती प्रतियोगिता ठीक 2 बजे शुरू हो गई जो देर रात्रि 8 बजे तक चली। इस कुश्ती मेले में स्थानीय पंचायत के अलावा अन्य हजारों लोगों ने इस कुश्ती का आनंद उठाया।

Leave a Reply

You missed