Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 07 जून।‌ जिला सोलन के तहत आदर्श ग्राम पंचायत नौणी के रगांह गांव की बेटी रक्षिता ने भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रक्षिता की इस स्वर्णिम सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे सोलन जिले में गौरव और खुशी का माहौल है।

रक्षिता एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता मुनीलाल और माता कमलेश ने तंगहाली और सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी बेटी के सपनों को उड़ान दी। रक्षिता ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट संकल्प और देशभक्ति के जज्बे की बदौलत अग्निवीर परीक्षा को पास कर भारतीय सेना में अपनी जगह पक्की की।

ग्रामीणों ने दी बधाई

रक्षिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रगांह और नौणी गांव के लोगों में भारी उत्साह है। ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान बलदेव सिंह, मदन हिमाचली, हरदेव सिंह और जोगिंदर सिंह सहित कई गणमान्य ग्रामीणों ने रक्षिता के घर जाकर परिजनों को बधाई दी और मुंह मीठा करवाया।

“एक किसान की बेटी का देश की सेवा के लिए अग्निवीर बनना पूरे सोलन के लिए गर्व की बात है। रक्षिता की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।”

ग्रामीण प्रतिनिधि:-

रक्षिता की इस कामयाबी पर सोशल मीडिया से लेकर पूरे इलाके में उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

You missed