
हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
तरूण गुप्ता
रामशहर, 07 जून। जनकल्याण समिति टीम द्वारा आज शिक्षा के क्षेत्र में 126वां ₹ 6000 का चैक गांव निहारी डाकघर रामशहर, तहसील रामशहर, निवासी मनीषा धर्मपत्नी स्वर्गीय अमित कुमार को दिया बीते कुछ महीनों पहले अमित कुमार का देहांत साइलेंट अटैक हो जाने के कारण हो गया था। वह अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी और दो बच्चे और माताजी छोड़ गए हैं उनके पिताजी की मृत्यु भी छोटी सी उम्र में हो गई थी जनकल्याण समिति टीम जब तक उन्हें सरकारी पेंशन नहीं लग जाती तब तक ₹1500 मासिक पेंशन मनीषा को देगी और उसके बाद और उनके दोनों बच्चों का 12वीं तक का पढ़ाई का खर्चा जन कल्याण समिति टीम उठाएगी और भविष्य में भी यदि परिवार को कुछ जरूरत पड़ती है तो जन कल्याण समिति टीम पीड़ित परिवार की पूरी मदद करेगी। इससे पहले भी जनकल्याण समिति टीम विभिन्न प्रकार के कार्यक्षेत्र में कार्यरत है और जरूरतमंद परिवारों तक छोटी-छोटी मदद समय-समय पर पहुंचती रहती है इस समय शिक्षा के क्षेत्र में जनकल्याण समिति टीम 18 बच्चों को पढ़ा रही है।
इस मौके पर स्थानीय निवासी लकी, कमल, दीपक, अमन गुप्ता, लंबरदार राजकुमार व स्थानीय परिवार अन्य लोगों के साथ उपस्थित थे और जनकल्याण समिति अध्यक्ष विशाल परमार, राकेश कुमार, हुकुमचंद, हरिकिशन, हैप्पी, जीत, राम आदि उपस्थित थे।
