बद्दी:-महिला पुलिस थाना बद्दी ने भटके हुए बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया बद्दी, 11 जून। TTR बद्दी के प्रभारी द्वारा एक भटके हुए 11 वर्षीय बालक सुखविन्द्र पुत्र श्री जसविन्द्र सिंह निवासी माजरी, जिला खन्ना (पंजाब) को महिला पुलिस थाना बद्दी लाया गया, जो बालक किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गया था तथा बस में बैठकर बद्दी पहुंच गया था। महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों का पता लगाने के लिए तुरंत प्रयास शुरू किए गए। पुलिस टीम द्वारा की गई पताजोही एवं आवश्यक पूछताछ के उपरांत बालक के माता-पिता से संपर्क स्थापित किया गया, जिसके बाद वे महिला थाना बद्दी पहुंचे। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालक को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

बद्दी, 11 जून। TTR बद्दी के प्रभारी द्वारा एक भटके हुए 11 वर्षीय बालक सुखविन्द्र पुत्र श्री जसविन्द्र सिंह निवासी माजरी, जिला खन्ना (पंजाब) को महिला पुलिस थाना बद्दी लाया गया, जो बालक किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गया था तथा बस में बैठकर बद्दी पहुंच गया था। महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों का पता लगाने के लिए तुरंत प्रयास शुरू किए गए। पुलिस टीम द्वारा की गई पताजोही एवं आवश्यक पूछताछ के उपरांत बालक के माता-पिता से संपर्क स्थापित किया गया, जिसके बाद वे महिला थाना बद्दी पहुंचे। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालक को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया

।

Leave a Reply

You missed