हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
सोलन, 13 अप्रैल। शूलिनी यूनिवर्सिटी ने आज अपने एआई,कंप्यूटर और डेटा साइंस विभाग के तहत रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए एक मॉडर्न सेंटर की शुरुआत की। यह सेंटर बेंगलुरु स्थित सिरैना टेक्नोलॉजीज के सहयोग से स्थापित किया गया है। इस केंद्र का उद्देश्य इंडस्ट्री और अकादमिक जगत के बीच की दूरी को कम करना है। इसके तहत छात्रों को इंडस्ट्रियल स्तर के रोबोटिक्स और ह्यूमनॉइड सिस्टम्स पर ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उनकी प्रैक्टिकल लर्निंग मजबूत होगी और एआई के क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।यह नया सेंटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटिंग, डेटा साइंस और एआई जैसे क्षेत्रों में मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च को तेजी प्रदान करेगा। लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कैंपस में ह्यूमनॉइड सिस्टम्स के लाइव डेमो और तकनीकी प्रेजेंटेशन भी दिए गए। सहयोग के तहत सिरैना टेक्नोलॉजीज तीन महीने का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी, जिसमें फैकल्टी ट्रेनिंग और प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग शामिल होगी। साथ ही कंपनी मेंटरशिप, प्रोग्राम डिजाइन और छात्रों के प्लेसमेंट में भी सहयोग करेगी। यूनिवर्सिटी के फाउंडर और प्रो–चांसलर विशाल आनंद ने कहा की उनका लक्ष्य अकादमिक रिसर्च को इम्प्लीमेंटेशन करना है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और एआई, ऑटोमेशन व रोबोटिक्स में स्किल गैप को भरना बेहद जरूरी हो गया है। यह नया सेंटर शूलिनी के इनोवेशन पर फोकस को दोहराता है, जो हमारे एजुकेशनल डिजाइन में शामिल है, जिससे स्टूडेंट्स वर्कफोर्स में आने से पहले क्रिएटर और प्रॉब्लम-सॉल्वर बन सकें और अपने ऑर्गनाइजेशन में वैल्यू ऐड कर सकें।शूलिनी विश्वविद्यालय अपने समर्पित एआई सेंटर को एक अत्याधुनिक अनुसंधान, विकास और प्रशिक्षण केंद्र में बदल रहा है, जिससे संस्थान की प्रतिबद्धता और मजबूत हो रही है। एनआईआरएफ द्वारा भारत के टॉप 100 युनिवर्सिटी में स्थान प्राप्त यह विश्वविद्यालय यूके, यूएसए और यूरोप के साथ वैश्विक शैक्षणिक साझेदारियों को बढ़ावा देता है तथा फार्मा, बायोटेक्नोलॉजी और आईटी क्षेत्रों में मजबूत औद्योगिक संबंध स्थापित करता है।वहीं, सिरैना टेक्नोलॉजीज के सीईओ हरिहरन बोजन ने कहा की रोबोटिक्स अब प्रयोगशालाओं से निकलकर वास्तविक दुनिया में प्रवेश कर रही है। छात्रों के लिए शुरुआती स्तर पर इसका अनुभव केवल एक लाभ नहीं, बल्कि एक गेमचेंजर है। ट्रेनिंग को वास्तविक उद्योग उपयोग के मामलों के साथ जोड़कर हम कक्षा में सीखने और वास्तविक दुनिया में उसके उपयोग के बीच की दूरी को कम करते हैं। ट्रेनिंग देकर शूलिनी क्लासरूम और वास्तविक दुनिया के बीच की दूरी को कम कर रहे हैं।
3 Attachments • Scanned by Gmail
