Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 14 जून। संस्कृत महाविद्यालय, सोलन में नए शैक्षणिक सत्र-2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 जून तक कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। महाविद्यालय के साहित्य विभाग के आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग योग्यताएँ निर्धारित की गई हैं:

· पाँच वर्षीय विशिष्ट शास्त्री (बी.ए. ऑनर्स) : जिन अभ्यर्थियों ने मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

· त्रिवर्षीय शास्त्री (बी.ए. ऑनर्स) : 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र इस तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।

· द्विवर्षीय आचार्य (साहित्य विषय) : जिन विद्यार्थियों ने शास्त्री की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है या परीक्षा दे चुके हैं, वे इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आचार्य शर्मा ने बताया कि 19 जून के बाद भी 10 रुपये विलंब शुल्क के साथ इसी माह तक प्रवेश लिया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर कॉलेज पहुँचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Leave a Reply

You missed