हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
चंबा, 16 जून। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर कल्हेल पुल के नीचे रविवार सुबह राख मलोगा गांव के 25 वर्षीय युवक हरविंद्र सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंबा-तीसा मार्ग पर करीब तीन घंटे तक चक्का जाम रखा।
सूचना मिलते ही तीसा थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक जांच व सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर 4 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई अल्टो कार को भी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
