
मानसून सीजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पर आयोजित की गई बैठक
हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
रिकांगपिओ 16 जून। जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त सभागार में आज आगामी मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने की।
उन्होनें सम्बन्धित अधिकारीयों को निर्देश दिए कि जिला के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने बारे विस्तृत चर्चा कर सम्बन्धित विभाग आवश्यक कदम उठाए।
उपायुक्त किन्नौर ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि निगुसरी, नाथपा, लाल डाक व मलिंग नाला तथा अति सवेंदनशील स्थानों पर आवश्यक मशीनरी उपल्बध रखे ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सकें तथा सवेंदनशील स्थानों पर लगे चेतावनी उपकरणों को समयवद्व निरिक्षण करने के सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी पेयजल भण्डारण टैंकों की सफाई, सभी कूहलों की सफाई व सभी स्कूलों के टैंकों की सफाई सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सही प्रकार से क्लोरोनेशन भी सुनिश्चित बनाएं ताकि जल जनित रोगों से बचाव हो सके तथा पानी की नियमित रूप से टैंस्टिंग करने के भी विभाग को निर्देश दिए।
उन्होनें निगुसरी के पास लगे स्पेनो को दुरस्त करने लिए सम्बधित विभाग को निर्देश दिए।
उपायुक्त ने साडा व राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारीयों को भी निर्देश दिए कि वे सभी नालियों व नालों की सफाई मॉनसून सीज़न से पहले सुनिश्चित बनाएं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को भी निर्देश दिए कि मानसून सीजन के मध्यनजर खाघ वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं।
उन्होनें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर, एस0डी0आर0एफ0, एन0डी0आर0एफ0, आई0टी0बी0पी0, पुलिस तथा गृह रक्षा विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बानाए रखें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सकें ।
बैठक का संचालन सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, उप आदेश भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस विरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधीर नेगी, तहसीलदार सांगला हरदयाल, तहसीलदार कल्पा रवि भारद्ववाज, सहायक अरण्यपाल डॉ करण, अधीषाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रमोद नेगी, सहायक अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग उमेश लारजू, खण्ड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
