Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

अर्की, 23 जून। लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने सिल्वर ज़ोन ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित इस परीक्षा के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
इंग्लिश ओलंपियाड में यजस ठाकुर ने ओलंपियाड रैंक-1 प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता, जबकि यतिका ठाकुर ने रैंक-3 हासिल कर ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया। व्योम और अयांश स्टेट टॉपर बने तथा ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया। वहीं दिविजा ठाकुर ने स्टेट रैंक-3 हासिल कर लेवल-2 ओलंपियाड परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया।
इंग्लिश ओलंपियाड में विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 6 ने गोल्ड, 1 ने सिल्वर और 6 ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किए। कंप्यूटर ओलंपियाड में अयांश ने स्टेट टॉपर (द्वितीय स्थान) बनकर सिल्वर मेडल जीता, जबकि जसमीन ने क्लास टॉपर बनकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
हिंदी ओलंपियाड में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किए।
विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है तथा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Leave a Reply

You missed