Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

बद्दी, 23 जून। ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस’ के अवसर पर आज पूरे हिमाचल प्रदेश में मनाए जा रहे ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ के तहत पुलिस जिला बद्दी में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों सहित नगर परिषद बद्दी और नालागढ़ में नशा निवारण समितियों की विशेष बैठकें आयोजित की गईं।
अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद धीमान ने ग्राम पंचायत भटोलीकलां, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अशोक वर्मा ने बरोटीवाला और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) योगराज ने सांडोली में खुद उपस्थित होकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आमजन को संबोधित किया। अन्य पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में थाना और चौकी प्रभारियों ने कमान संभाली।
बैठकों में पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को चिट्टे और अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि क्षेत्र में कहीं भी नशा तस्करी या पैडलरों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस का पूर्ण सहयोग करने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

You missed