हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
अर्की, 3 जुलाई। उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बातल में प्रख्यात संगीतज्ञ स्वर्गीय एस. शशि की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र पंकज भार्गव द्वारा जनसेवा की भावना से एक आधुनिक वाटर कूलर भेंट किया गया।
स्वर्गीय एस. शशि अर्की क्षेत्र के जाने-माने संगीतज्ञ थे। उन्होंने अपने संगीत और मधुर व्यक्तित्व से क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा समाज के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से उनके सुपुत्र पंकज भार्गव ने यह जनहित का कार्य किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बातल की प्रधान उर्मिल शर्मा की अध्यक्षता में पंकज भार्गव एवं उनके परिवार के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रधान उर्मिल शर्मा ने पंचायत की ओर से पंकज भार्गव और उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने पिता की स्मृति में समाजहित के कार्य करना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह वाटर कूलर गर्मी के मौसम में ग्रामीणों तथा यहां आने-जाने वाले लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के उपप्रधान देवराज शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस जनहित कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी पंकज भार्गव के इस सराहनीय योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए स्वर्गीय एस. शशि को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका संगीत, सादगी और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ग्रामीणों ने पंकज भार्गव एवं उनके परिवा
