हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
तरूण गुप्ता
रामशहर, 15 अप्रैल। जनकल्याण समिति ने आज गुरुद्वारा साहब कालरी जोड़ी में भंडारे व रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 30 ब्लड यूनिट एकत्रित किए गए जिसमें नालागढ़ सरकारी हॉस्पिटल कि टीम पहुंची थी व स्वास्थ्य कैंप में मानव हॉस्पिटल नालागढ़ की टीम पहुंची थी जिसमें लगभग 110 महिला पुरुष बच्चों ने अपना स्वास्थ्य की जांच कराई वह नि: शुल्क में दवाइयां भी दी गई। रक्तदान शिविर में बतौर और मुख्य अतिथि उदय राणा पहुंचे थे जिन्होंने जनकल्याण समिति को 5100 अपनी तरफ से दिया और भूतपूर्व विधायक केएल ठाकुर भी पहुंचे थे उन्होंने जनकल्याण समिति को ₹2100 अपनी तरफ से दिये, जनकल्याण समिति का 15वां रक्तदान शिविर व 14 स्वास्थ्य कैंप है और अब तक कुल मिलाकर जनकल्याण समिति 53 कैंपों का पिछले 3 वर्षों में आयोजन कर चुकी है।
इस मौके पर इलाके के लोग व जनकल्याण समिति अध्यक्ष विशाल परमार, मदनलाल जसविंद्र, राकेश, अर्जुन, समिता, परमार, कृष्ण, अमर सिंह, महंत सिंह आदि उपस्थित थे।
