हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
अर्की, 09 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कल्याण संघ अर्की की बैठक होटल हरिशरणम में प्रधान हेमेन्द्र गुप्ता की अगुवाई में हुई । जिसमें विभिन्न प्रस्ताव पारित किये गए । बैठक में सर्वप्रथम सेवानिवृत्त सदस्य मुरारी लाल गौतम के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा दिवंगत की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया । जानकारी देते हुए संघ के प्रधान हेमेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ के प्रस्तावित चुनाव अगस्त माह में 10 तारीख को होंगे । इसके अलावा बैठक में सरकार के पास 2016 से वर्ष 2022 तक के एरियर के एकमुश्त भुगतान की मांग की गई तथा सरकार के पास बची हुई राशि की किसी भी बैंक में एफडी बनाई जाए । इस अवसर पर देवराज शर्मा, राजेंद्र पाल, मालती पुरी, गोपाल वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
