Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

सोलन, 15 जुलाई। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में आज गौ-संरक्षण एवं वेस्ट पेपर पुनः उपयोग विषयक एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व से अवगत कराने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु कागज के पुनर्चक्रण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बाल ब्रह्मचारी श्री हेमराज स्वामी जी थे। उन्होंने विद्यार्थियों को गौ-सेवा, गौ-संरक्षण तथा गौवंश के सामाजिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय योगदान पर विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से गौ संरक्षण के प्रति उत्तरदायी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण दिल्ली से पधारे श्री दिलीप राय रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वेस्ट पेपर के पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी तथा पर्यावरण को होने वाले लाभ बताए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने की तथा संयोजक डॉ. विनय कुमार शर्मा रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त आचार्यगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से गौ-संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज तक पहुँचाने का आग्रह किया। यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

You missed