Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज बीबीएन ब्यूरो

सलीम कुरैशी

नालागढ़, 16 अप्रैल। दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।‌ 10वीं कक्षा की रुपल विष्ट ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया। 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली षोडशी ने स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रांशी स्कूल में तीसरे स्थान पर रही। खुशी व मानस पुरी इन दोनो छात्रों ने 96.4 अंक प्राप्त करके चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

इसके आलावा अर्पिता, अन्विका, खुशी, प्रांशी, रणवीर, अद्विका, अंश, रुशील, दिव्यांशी, हर्षित, सुरभि, जशनप्रीत, प्रांजल, वंशिका, अरिहंत, सानवी, दिशा, नितिका, मृदुल, अगम प्रीत, स्पर्श व अमृता इन सभी छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 52 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील गंगटा ने सभी छात्रों व अध्यापकों को शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक व निदेशक राजीव शर्मा ने कहा कि यह परिणाम सभी विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

 

Leave a Reply

You missed