Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

नालागढ़, 30 जुलाई। पुलिस थाना नालागढ़ द्वारा सामुदायिक जागरूकता पहल के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुरा के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और पुलिस-जनता के संबंधों को मजबूत करना था।

भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों द्वारा छात्रों को पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। साथ ही, विद्यार्थियों को थाने के विभिन्न अनुभागों—रिसेप्शन, रिपोर्टिंग डेस्क, रिकॉर्ड रूम, लॉक-अप व जांच कक्ष का अवलोकन कराया गया और रिकॉर्ड रखरखाव की प्रक्रिया समझाई गई।

इसके अतिरिक्त छात्रों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों, महिला-बाल सुरक्षा, नशा निवारण और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। छात्रों को नशे व अवैध गतिविधियों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

बद्दी पुलिस द्वारा भविष्य में भी शिक्षण संस्थानों के साथ ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

You missed