हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
नालागढ़, 31 जुलाई। गुलाबपुरा पंचायत के सौड़ी गुजरां गांव में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सिंचाई ट्यूबवेल परियोजना का कार्य शुरू हो गया है। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने विधिवत भूमि पूजन कर इस कार्य का शुभारंभ किया। विधायक हरदीप बावा ने बताया कि सौंडी गुजरां गांव के लोग लंबे समय से इस ट्यूबवेल की मांग कर रहे थे। पर्याप्त सिंचाई साधन न होने के कारण गांव की लगभग 250 बीघा जमीन बंजर पड़ी थी और किसान पूरी तरह बारिश पर निर्भर थे। कई बार समय पर बारिश न होने से फसलों का भारी नुकसान होता था। अब इस योजना के बनने से जमीन सिंचित होगी और किसान नकदी फसलें (cash crops) भी उगा सकेंगे।
परियोजना में शामिल सुविधाएं:-
1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सिंचाई योजना के अंतर्गत:
-
पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा।
-
राइजिंग लाइन बिछाई जाएगी।
शुभारंभ से पहले स्थानीय निवासियों ने विधायक के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं भी रखीं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता जसविंद्र सिंह, समाजसेवी ज्ञान ठाकुर, पंचायत प्रधान जसविंद्र सिंह, उपप्रधान गुरचरण सिंह, हरप्रीत कौर, निक्का राम ठाकुर, लज्जा राम, कृष्ण चौधरी, जोगिंद्र सिंह, रणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, तिलक राम, हमीद मोहम्मद, छोटू खान, रोशन मोहम्मद, सुलेमान, मोहम्मद इकबाल और परविंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
