Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

बद्दी, 03 अगस्त। आज विनोद धीमान, पुलिस अधीक्षक बद्दी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मासिक NCORD (Narco-Coordination Centre) बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में डॉ. संजीव कुमार धीमान एसडीएम बद्दी अशोक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी तथा योगराज चंदेल उप पुलिस अधीक्षक बद्दी, समस्त थाना प्रभारी तथा वन स्टॉप सेंटर एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भी उपस्थित रहे । बैठक के दौरान पुलिस जिला बद्दी में नशे की रोकथाम तथा पीड़ितों की काउंसलिंग व पुनर्वास हेतु मिलकर काम करने पर विशेष जोर दिया तथा पुलिस जिला बद्दी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा नियमित रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। खुफिया तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्कूल/कॉलेज स्तर पर स्टूडेंट क्लब गठित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। पंचायत स्तर पर गठित नशा निवारण समितियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर उन्हें और अधिक सक्रिय करने तथा नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक बद्दी ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

You missed