Spread the love

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

तरूण गुप्ता

रामशहर, 17 अप्रैल। जनकल्याण समिति टीम द्वारा 115वां चेक शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया।‌ यह जो आपके साथ तस्वीर सांझा की जा रही है यह ग्राम पंचायत बाहेरी गुनाहा काला तहसील रामशहर पीड़ित परिवार पुष्पा देवी जी धर्मपत्नी स्वर्गीय नंदलाल के परिवार की हैं नंदलाल की मृत्यु पिछले 2 वर्ष पहले किसी बीमारी के कारण हो गई थी जो पैसे से कारपेंटर का काम करते थे और पीड़ित परिवार में उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे हैं और कमाई का साधन सिर्फ विधवा महिला की पेंशन है जो की मात्रा ₹1500 मासिक सरकार द्वारा दी जा रही है। जन कल्याण समिति टीम द्वारा उनके दोनों बच्चों को 12वीं तक की शिक्षा का प्रावधान किया गया है पुष्पा देवी की बेटी नवमी कक्षा में पढ़ती है और बेटा 12वीं कक्षा में पड़ता है पीड़ित परिवार को ₹6000 का चेक सहायता के रूप में दिए गए हैं यह चेक शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया है ताकि पीड़ित परिवार के बच्चे भी 12वीं तक की शिक्षा अपनी पूर्ण कर सकें और भविष्य में कुछ आगे बढ़ सके तो जनकल्याण समिति टीम द्वारा ऐसे परिवारों को निरंतर ढूंढा जा रहा है जिन बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में दिक्कत आ रही है और अपनी शिक्षा पैसों की कमी के कारण पूरी नहीं कर पा रहे हैं निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि हर एक पीड़ित परिवार की मदद की जाए इसके अलावा भी जन कल्याण समिति विभिन्न प्रकार के कार्य क्षेत्र में कार्य कर रही है और पीड़ित परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाने कि कोशिश कर रही है इस मौके पर स्थानीय परिवार में मौजूद था और जनकल्याण समिति अध्यक्ष विशाल परमार जसविंदर सिंह राकेश कुमार लक्की कमल दीपक कृष्ण हुकम चंद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed