हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता
नालागढ़, 17 अप्रैल। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पद की कमान बाबूराम ठाकुर को दिए जाने पर हल्का के सैकड़ो कार्यकर्ताओं पंचायत जनप्रतिनिधियों पूर्व जन प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष विनय ठाकुर, नालागढ़ हल्का बाबा हरदीप सिंह तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। बाबूराम ठाकुर को नालागढ़ कांग्रेस पार्टी का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान वीरेंद्र शर्मा पूर्व बी डी सी राज रानी राम चंद प्रधान धर्माना, बेहडी के प्रधान सत पाल निक्का राम मनीष कुमार पंकज शर्मा देवी शरण आशु अमरजीत सिंह गिल रवींद्र मोहन लाल चंद एवं अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वही बताय कि बाबूराम ठाकुर को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर नालागढ़ क्षेत्र में कांग्रेस का कुनबा जमीनी स्तर पर और सुदृढ़ होगा। इन सभी तमाम कार्यकर्ताओं ने आज शाम रामशहर पहुंचने पर उन्हें फूल मालाएं पहना कर गर्म जोशी से स्वागत किया एवं बधाई दी। मनोनित बाबूराम ठाकुर ने अध्यक्ष पद की कमान संभालने के उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि की सर्वप्रथम में हाई कमान का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। विशेष तौर पर संगठन प्रदेश अध्यक्ष विनय ठाकुर ,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,नालागढ़ हल्का के विधायक बाबा हरदीप सिंह का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। जिन्होंने मुझे यह पदभार सौंपा है। हाई कमान ने मेरे ऊपर पूरा भरोसा जताकर उस कसौटी पर खरा उतरने की भरपूर पुरी पूरी कोशिश करूंगा और प्रदेश सरकार द्वारा जन हित में चलाई गई भिन्न भिन्न जनकल्याणकारी नीतियों को भी जन जन तक पहुंचने का आवाहन करूंगा और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग और बथ स्तर पर कांग्रेस के कुनबे को बूथ स्तर और मजबूत करने की भरपूर कोशिश करूंगा।
