Spread the love

 

 

 

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

रामशहर, 17 अप्रैल। जल शक्ति विभाग रामशहर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के जन सहयोग से आज रामशहर कार्यालय परिसर में 30वां विशाल भंडारा सजाया गया और भंडारे का शुभारंभ सहायक अभियंता रामशहर दिनेश कुमार दीवान, कनिष्ठ अभियंता मेवा सिंह के अलावा विभागीय कई अन्य कर्मचारियों ने सर्वप्रथम बस स्टैंड के समीप मां दुर्गा एवं शीतला मां के चरणों में नतमस्तक ,पूजा अर्चना एवं नैवेद्य अर्पित करने के उपरांत बाद दोपहर ठीक 2:00 बजे भंडारे का संचालन शुरू किया गया।  इस भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने अपनी उपस्थिति दायर कर भिन्न-भिन्न व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में विशेष तौर पर चावल दाल कड़ी शेपू बड़ी राजमाह मीठा के अलावा कई अन्य भिन्न भिन्न प्रकार के व्यंजन विपरीत किए गए । सहायक अभियंता रामशहर रामशहर दिनेश कुमार दीवान ने बताया कि इस भंडारे का आयोजन हर वर्ष विभाग के समस्त कर्मचारियों के जन सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर समस्त विभागीय कर्मचारी इस भंडारे में अपने-अपने कार्य में अहम भूमिका निभाते हैं। इस भंडारे का मुख्य उद्देश्य वरुण देवता को प्रसन्न करना क्षेत्र में सुख अमन चैन, बरसात के मौसम में विभागीय मशीनरी को कोई नुक्सान ना पहुंचे। इस उपलक्ष्य पर इस भंडारे को हर वर्ष विभागय परिसर में सजाया जाता है। भंडारे का संचालन देर शाम 9,30 बजे तक जारी रहेगा सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

You missed