Spread the love

हैप्पी हिमाचल न्यूज संवाददाता

शिमला, 25 अगस्त। भाजपा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने राष्ट्रगीत को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा विपक्ष पर लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि सामने आए वीडियो से स्पष्ट है कि विपक्ष के विधायकों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का कोई अपमान नहीं किया।

परमार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सदन और प्रदेश की जनता को गुमराह किया तथा भाजपा को बदनाम करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के विधायकों पर लगाए गए गंभीर आरोपों के लिए मुख्यमंत्री को विधानसभा के सदन में खड़े होकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों का सम्मान प्रत्येक भारतीय का दायित्व है और किसी राजनीतिक दल का निर्णय संवैधानिक परंपराओं से ऊपर नहीं हो सकता।

Leave a Reply

You missed